सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young motorcyclist dies in accident at expressway interchange

Meerut News: एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Young motorcyclist dies in accident at expressway interchange
विज्ञापन
नोट: नोएडा के लिए ध्यानार्थ


नोएडा के मामूरा गांव निवासी अमित बाइक से हरिद्वार जा रहा था
- मेरठ पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर रेलिंग से टकराई
- युवक उछलकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हरिद्वार जाने के लिए नोएडा घर से निकले अमित की सड़क हादसे में मौत हो गई। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित परतापुर इंटरचेंज के खतरनाक मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परतापुर थाना पुलिस के अनुसार, नोएडा के मामूरा गांव निवासी अमित (24) पुत्र रामपाल सोमवार रात बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। देर रात वह परतापुर इंटरचेंज पर बने तीव्र मोड़ पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक काफी तेज गति में थी। अचानक संतुलन बिगड़ने पर बाइक रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम और परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल अमित को खाई से बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन मंगलवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके पास से मिले दस्तावेज और मोबाइल के जरिये पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और बाइक का अनियंत्रित होना सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed