{"_id":"6a172390d3102e87d902517d","slug":"youth-attacked-over-money-transaction-injured-meerut-news-c-72-1-mct1011-153934-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अपराध संक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अपराध संक्षेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन में युवक पर हमला, घायल
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के कैंट बाजार निवासी विशाल ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए सदर बाजार में गया था। इसी बीच आरोपी आशीष अपने साथियों अक्षय, यश, अंकित, सौरभ, हनी व अभिषेक के साथ मौके पर पहुंचा। आरोपियों की पैसों के लेनदेन को लेकर पीड़ित से कहासुनी हो गई। आरोपियों ने पीड़ित पर हमला कर दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-
बाजार में सामान लेने गई किशोरी लापता
कंकरखेड़ा। अंबेडकर रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को उसकी 17 वर्षीय बहन किसी काम से सुबह के समय बाजार गई थी। मगर देर शाम तक किशोर वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी को आसपास के क्षेत्र तलाश किया। मगर जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद परिजनों ने थाने पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि जल्द किशोरी को तलाश लिया जाएगा।
-- -- -- -
बाइक की टक्कर से युवती घायल
कंकरखेड़ा। सिंधावली गांव निवासी सिमरन ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन शीबा 18 मई को काम से वापस घर लौट रही थी। इसी बीच गांव के सामने सड़क पार करते समय बाइक सवार ने युवती को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में युवती चोट लगने से घायल हो गई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में लग गई है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
-
कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के न्यू आर्यनगर निवासी विवेक ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह स्कूटी से तेजगढ़ी की ओर जा रहा था। इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-
फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
मेरठ। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि इंचौली निवासी आरोपी नितिन राणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर ब्रह्मपुरी में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -
पार्षद वाली खबर का जोड़
इन धाराओं में हुई प्राथमिकी दर्ज
पीड़ित महिला ने पार्षद हाजी अफजाल के मामले को लेकर एसएसपी अविनाश पांडे से शिकायत की थी। जांच के बाद पार्षद पर धारा 351 (3) व 77 में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos