सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Foundation stone laid for police outpost in Negura; 68 villages to benefit from enhanced security.

Mirzapur News: नेगुरा में पुलिस चौकी का शिलान्यास 68 गांवों को मिलेगा सुरक्षा का लाभ

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for police outpost in Negura; 68 villages to benefit from enhanced security.
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र में पहली पुलिस चौकी की ग्राम नेगुरा रिबईसिंह में बनेगी।

पुलिस चौकी भवन का निर्माण क्रिटिकल गैप्स योजना के अंतर्गत 14.24 लाख रुपये की लागत से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराया जाएगा। जिगना थाना क्षेत्र में अब तक कोई पुलिस चौकी नहीं थी। नई चौकी खुलने से थाना मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित 68 गांवों और करीब 1.30 लाख की आबादी को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी सेवाओं का त्वरित लाभ मिलेगा। कार्यदायी संस्था की अधिशासी अभियंता पूजा रानी और सहायक अभियंता प्रेमचंद बिंद ने बताया कि भवन निर्माण कार्य 15 अगस्त से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
भवन का शिलान्यास उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान, लोक सेवा आयोग के सदस्य कल्पराज सिंह, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तथा विधान परिषद सदस्य श्यामनारायण सिंह उर्फ विनीत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। पूजन पंडित रमेशचंद्र त्रिपाठी ने कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed