सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Make seafarers benefit from MSME schemes

Mirzapur News: नाविकों को एमएसएमई की योजनाओं से लाभान्वित करें

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Make seafarers benefit from MSME schemes
विज्ञापन
- नाविक कल्याण नीति के क्रियान्वयन के लिए हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय नाव सुरक्षा व नाविक कल्याण समिति का गठन हुआ। इसमें नौकाओं के संचालन सुरक्षा व रखरखाव और नौका दुर्घटनाओं के प्रबंधन व न्यूनीकरण और नाविक कल्याण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि नाविकों को एमएसएमई की योजनाओं से लाभान्वित करें।
समिति की बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि नाविकों व उनके परिवार के कल्याण के लिए एमएसएमई की ओर से संचालित होने वाली योजनाओं व वित्तीय, ऋण परियोजनाओं और कौशल विकास संबंधी योजना से नाविकों व गोताखोरों को प्राथमिकता के आधार पर जोड़कर इन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वारोजगार योजना जो कि ब्याज मुक्त पांच लाख तक की ऋण योजना से जोड़कर लाभान्वित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो नाविक अपने नाव के सुदृढ़ीकरण, उच्चीकरण के इच्छुक हों उन्हें ऋण दिलवाने के लिए एलडीएम से संपर्क कर बैंक से समन्वय बनाकर योजना का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि नाविकों को कुशल नाविक या गोताखोर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाए। सभी नावों में आवश्यकतानुसार सेफ्टी किट जिसमें लाइफ जैकेट, पतवार, बांस, रस्सी, टॉर्च को प्राथमिकता पर रखवाया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक श्रमायुक्त सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed