सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mercury settles at 42 degrees; humidity adds to the discomfort.

Mirzapur News: 42 डिग्री पर थमा पारा, उमस ने बढ़ाईं मुश्किलें

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mercury settles at 42 degrees; humidity adds to the discomfort.
संगमोहाल ओवरब्रिज पर दोपहर रोड पर सन्नाटे के बीच गुजरता बाइक सवार। - संवाद। - फोटो : 1
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंगलवार देर शाम आए आंधी-पानी के बाद बुधवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

इसके बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और ग्रामीण सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण धूप और उमस के कारण शहर के रमईपट्टी, सिविल लाइन, महुवरिया, गिरधर चौराहा, तेलियागंज, घंटाघर, आर्यकन्या रोड, त्रिमोहानी, बसनई बाजार और मुकेरी बाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों में दोपहर के समय सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही। दुकानों पर ग्राहक कम पहुंचे, जिससे व्यापारियों को भी निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed