सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP's PDA Jan Panchayat in Hardi Sahijani; brainstorming on Mission 2027.

Mirzapur News: हरदी सहीजनी में सपा की पीडीए जन पंचायत, मिशन 2027 पर मंथन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
SP's PDA Jan Panchayat in Hardi Sahijani; brainstorming on Mission 2027.
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदी सहीजनी में समाजवादी पार्टी की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जन पंचायत में मिशन 2027 पर मंथन हुआ। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव आजाद राय रहे। अध्यक्षता चुनार विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने की। जन पंचायत में सामाजिक न्याय, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के साथ-साथ मिशन 2027 की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। आजाद राय ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान दिलाना समाजवादी विचारधारा का मूल उद्देश्य है। कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिलीप कुमार गुप्ता, विजय सिंह पटेल, दिनेश यादव, राजकुमार बियार, चंद्रगुप्त बियार, शिवदास बियार, चुन्नू बियार, शिवमूरत बियार ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed