सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth from Prayagraj dies in accident while coming to buy an axe.

Mirzapur News: कुल्हाड़ी लेने प्रयागराज से आए युवक की हादसे में गई जान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth from Prayagraj dies in accident while coming to buy an axe.
विज्ञापन
क्षेत्र के ड्रमंडगंज बाजार स्थित पुराने नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को सुबह सवा 11 बजे बाइक और पिकअप वाहन की आमने -सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार अब्बू कोल की मौत हो गई। उसका साथी आशीष बिंद गंभीर रुप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक प्रयागराज जिले के कोराव थाना क्षेत्र के बैदवार गांव निवासी अब्बू कोल (25) बुधवार को देवहट गांव निवासी कमला शंकर बिंद के यहां बांस काटने के लिए आया था। बांस काटने के बाद कुल्हाड़ी ले जाना भूल गया था जिसे लेने के लिए बृहस्पतिवार को दोबारा देवहट गांव आया था। देवहट आने के बाद गांव निवासी अपने साथी आशीष बिंद (26) के साथ बाइक से ड्रमंडगंज बाजार किसी कार्य से गया था। घर लौटते समय बाजार स्थित मस्जिद के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अन्यत्र रेफर कर दिया। तब तक अस्पताल पहुंचे परिजन दोनों घायलों को सीएचसी कोरांव लेकर चले गए। जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने अब्बू कोल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक आशीष को चिकित्सक ने प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मृतक अब्बू कोल चार भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि पिकअप व बाइक की टक्कर में प्रयागराज जिला निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। देवहट गांव निवासी बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed