सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Injured vegetable vendor dies during treatment, was attacked 15 days ago

Moradabad News: घायल सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान मौत, 15 दिन पहले किया था हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 02 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Injured vegetable vendor dies during treatment, was attacked 15 days ago
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव फरीदनगर में 15 दिन पहले सब्जी मुफ्त में देने के विवाद में सोमवार को गंभीर घायल सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। गांव फरीदनगर निवासी शबिस्ता ने 18 मई को पुलिस में गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि उसके पति अब्दुल सलाम गांव में सब्जी बेचने का काम करते हैं गांव के कुछ लोग उनसे मुफ्त में सब्जी लेते हैं। 18 मई को मुफ्त सब्जी देने से मना करने पर इब्राहिम आदि ने उन पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर घायल हो गए। बचाने आए उनके भाई नूर हसन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने गंभीर घायल अब्दुल सलाम का मेडिकल कराया। उनका काशीपुर के नीचे अस्पताल में इलाज कर रहा था। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें मुरादाबाद ले गए वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो दिल्ली ले गए। दिल्ली से सोमवार शाम को परिजन उन्हें लेकर वापस आ रहे थे तभी उनको रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि इस मामले में नामजद दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतक अब्दुल सलाम का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed