सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Allegations of Illegal Extortion in Connection with Aadhaar-Related Services

Muzaffarnagar News: आधार कार्ड से जुड़े काम कराने में अवैध वसूली का आरोप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Allegations of Illegal Extortion in Connection with Aadhaar-Related Services
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


पुरकाजी। पुरकाजी विकासखंड कार्यालय में आधार कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए बनाए गए सरकारी काउंटर पर तैनात लोगों पर आधार कार्ड बनवाने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, फोटो बदलवाने और अन्य सुधार कराने के नाम पर अवैध सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है।

सरकार की तरफ से पुरकाजी विकास खंड कार्यालय पर आधार कार्ड संबंधी कार्य करने के लिए एक काउंटर खोला गया है। इस पर दो सरकारी अध्यापक सहित कुछ अन्य लोग तैनात हैं। आरोप है कि यहां कुछ लोग फॉर्म भरने के नाम पर भी 20 रुपये से लेकर 50 रुपये तक वसूल रहे हैं। पैसे ने देने वाले के काम में विलंब किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान लखनोति रविंद्र चौधरी, हाफिज मोहसिन, अर्जुन कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि वह भी आधार कार्ड में संशोधन कराने गए थे। उनसे भी सुविधा शुल्क लिया गया। आधार कार्ड काउंटर पर तैनात अध्यापक संजीव कुमार का कहना है कि सरकार ने जो फीस निर्धारित की है। उतनी ही फीस ली जा रही है। अवैध वसूली का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed