{"_id":"59038a544f1c1b1035c0e313","slug":"sugarcane-scientist-dr-bakshiram","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम पानी में भी पैैदा हो सकेगा गन्ना, कोयम्बटूर में हो रहा शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम पानी में भी पैैदा हो सकेगा गन्ना, कोयम्बटूर में हो रहा शोध
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
डॉ. बक्शीराम को सम्मानित करते नरेश टिकैत और डॉ. संजीव बालियान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्ना प्रजनन संस्थान कोयम्बटूर के निदेशक और यूपी के गन्ना किसानों को खुशहाली का रास्ता दिखाने वाले वैज्ञानिक डॉ. बक्शीराम का कहना है कि वह जल्द ही कम पानी से तैयार होने वाली गन्ने की नई प्रजाति ला रहे हैं। इसको लेकर शोध अंतिम दौर में है। उन्होंने किसानों से अच्छा गुणवत्तायुक्त बीज इस्तेमाल करने की सलाह दी।
गन्ना विकास विभाग की ओर से जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कृषि वैज्ञानिक डॉ बक्शीराम ने कहा कि गन्ने में सीओजे 64 की वैरायटी सबसे अच्छी मानी जाती थी। मैंने यह प्रतिज्ञा की थी कि इससे अच्छी वैरायटी लेकर आऊंगा। करनाल और कोयम्बटूर में लंबे रिसर्च के बाद 0238 तैयार करने में सफलता मिली। हरियाणा में रिसर्च करने के बाद भी यूपी को टारगेट बनाकर ही वैरायटी तैयार की गई।
गन्ने के उत्पादन के साथ रिकवरी भी बढ़ी है। मेरी इच्छा शुरू से ही किसानों को खुशहाल देखने की थी। तमिलनाडु में इस बार 85 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। उत्तर भारत में भी पानी की समस्या आती जा रही है। इसके चलते ऐसी प्रजाति तैयार की जा रही है, जिसमें पानी कम प्रयोग होगा, उत्पादन और रिकवरी भी बढ़ेगी। किसानों की 15 से 20 प्रतिशत पैदावार शुद्ध बीज से बढ़ जाती है।
विज्ञापन
सभागार में केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने डॉ बक्शीराम का स्वागत किया। किसान अरविंद मलिक ने डॉ बक्शीराम द्वारा तैयार की गई वैरायटी 0238, 5011, 0118 0239 के बारे में विस्तार से बताया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम डीके सिंह, बबलू कुमार, डीसीओ ओमप्रकाश यादव, मंसूरपुर शूगर मिल के यूनिट हैड वेदपाल सिंह मलिक, वीरेंद्र प्रमुख, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, विजय कश्यप मौजूद रहे। इस अवसर पर वेदपाल मलिक की गन्ना खेती का आधुनिक ज्ञान पुस्तक का विमोचन भी हुआ।
डिफाल्टर मिल मालिक जेल जाएंगे : बालियान
केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार की पॉलिसी से आज सभी चीनी मिलें मुनाफे में हैं। इसके बाद भी कुछ चीनी मिल भुगतान नहीं कर रही है। ऐसी चीनी मिल डिफाल्टर हैं और इनके मिल मालिक जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में किसानों को जो 750 करोड़ बीते वर्ष के मुकाबले ज्यादा मिला है, ये डॉ बक्शीराम की देन है।
कम पानी वाली वैरायटी लाओ : टिकैत
डॉ. बक्शीराम के सम्मान समारोह में भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर डॉक्टर बख्शीराम का बड़ा अहसान है। टिकैत ने बक्शीराम से मांग की कि ऐसी प्रजाति तैयार करो, जिसमें कम पानी खर्च हो। कुछ इलाकों में पानी की बड़ी समस्या है। कम पानी से गन्ना हो जाएगा तो यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

Trending Videos