{"_id":"57b9f5bd4f1c1bf654d4f256","slug":"teacher-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक की मौत के विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
नई मंडी कोतवाली की भरतिया कालोनी में एक अध्यापक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शिक्षक के इस कदम से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मूल रूप से सिखेड़ा के गांव बहादरपुर और हाल भरतिया कालोनी निवासी अनुज (38) पुत्र सुरेशपाल लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गणित का शिक्षक था। वह घर पर ट्यूशन भी पढ़ाता था। रविवार शाम करीब पांच बजे अनुज ने ट्यूशन पढ़ने आए बच्चों वापस भेज दिया। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक को लोड कर गर्दन से नाल को सटाकर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की और दौड़े। दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते कुछ नहीं कर पाए। दरवाजे को तोड़कर परिजन अंदर गए तो अनुज का लहूलुहान शव कमरे में पड़ा हुआ था।
घटना का पता चलने पर मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सीओ मंडी शिवराज सिंह और नई मंडी थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने मौके पर जाकर परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस के कहने पर परिजनों ने इत्तेफाकिया तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिक्षक ने क्यों गोली मार कर आत्महत्या की, इसके बारे में परिजन कुछ नहीं बता रहे है।