{"_id":"d8fffbcc0298856c9bdf70fc4974d8e4","slug":"mtu-admissions-will-examine-by-bar-codes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीयू: बार कोड से होगी दाखिलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीयू: बार कोड से होगी दाखिलों की जांच
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 27 Oct 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोएडा की महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के सत्र 2013-14 में हुए दाखिलों की जांच बार कोड के आधार पर की जाएगी।
यूनिवर्सिटी ने पहली बार एनरोलमेंट प्रक्रिया में नई व्यवस्था लागू करते हुए शनिवार से जांच का काम शुरू कर दिया। छात्र द्वारा भरे गए एनरोलमेंट फॉर्म की हार्ड कॉपी पर मौजूद बार कोड के जरिये छात्र का पूरा फॉर्म ऑनलाइन देखकर, जमा किए गए संबंधित प्रमाणपत्र चेक कि ए जाएंगे।
इसके लिए 40 फैकल्टी मेंबर की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही इन पर चार सदस्यीय कमेटी को निगरानी के लिए भी नियुक्त किया गया है। जांच प्रक्रिया अगले दस दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमटीयू ने अगस्त-सितंबर में हुए ऑनलाइन एनरोलमेंट के डाटा को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जोड़ दिया है। एमटीयू के एग्जाम कंट्रोलर प्रोफेसर जेपी पांडे ने बताया कि जांच के लिए जिन फैकल्टी की ड्यूटी लगाई है, उन्हें आईडी-पासवर्ड दिया गया है।
Trending Videos
इसके आधार पर किसी भी छात्र का एनरोलमेंट पूरा करने या रिजेक्ट करने पर संबधित फैकल्टी की जवाबदेही तय रहेगी। उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को यूनिवर्सिटी के अधिकारी ऑनलाइन देख सकते हैं साथ ही कॉलेज अपना स्टेटस जान सकता है। जांच के बाद दाखिलों के आंकड़े जारी होंगे।
स्टेटस किया जा सकता है चेक
हर कॉलेज अपने छात्रों के एनरोलमेंट का स्टेटस ऑनलाइन देख सकता है। किसी छात्र का एनरोलमेंट पेंडिंग होने की स्थिति में उसको रिमार्क भी किया जाना जा सकता है। डॉक्यूमेंट अधूरा होने पर उसे पूरा कर एनरोलमेंट क्लियर कराया जा सकता है।