{"_id":"0d80e268-c3e8-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"parents-sold-her-daughter-she-has-physical-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप ने अधेड़ को बेच दी बेटी, उसने बना दी 'वेश्या'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बाप ने अधेड़ को बेच दी बेटी, उसने बना दी 'वेश्या'
शामली/ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कलयुगी मां-बाप ने अपनी बेटी को ही अधेड़ के हाथों बेच दिया। अधेड़ ने पहले खुद उसका शारीरिक शोषण किया फिर अन्य लोगों के साथ उसके जिस्म का सौदा किया।
Trending Videos
अधेड़ के चुंगल से निकल भागी पीड़िता को पुलिस ने किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए एसडीएम कोर्ट में भेज दिया। मामला यूपी के शामली इलाके का है।
बृहस्पतिवार को एसपी ऑफिस पहुंची किशोरी ने पुलिस को अवगत कराया कि वह क्षेत्र के एक गांव में रहती है।
किशोरी का आरोप है कि उसके मां-बाप ने 11 मार्च को क्षेत्र के गांव निवासी अधेड़ को बेच दिया।
आरोप है कि अधेड़ ने उसका शारीरिक शोषण करते हुए घर में बंधक बना लिया। किशोरी का आरोप है कि अधेड़ ने उसके जिस्म का सौदा अन्य लोगों के साथ भी किया।
किशोरी ने बताया कि वह बमुश्किल अधेड़ के चंगुल से किसी तरह भाग निकली। किशोरी ने बताया कि वह ट्रेन से दिल्ली पहुंच गई।
वहां एक महिला ने उसे शामली पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इस पर वह यहां शिकायत दर्ज कराने पहुंची।
पुलिसकर्मियों ने किशोरी को महिला प्रकोष्ठ में भेज दिया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ने स्नेहलता पंवार ने बताया कि पूछताछ में किशोरी ने मां-बाप पर ही अधेड़ के हाथों बेच देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को आदर्श मंडी थाने भेजा गया है। उधर, एसओ ने बताया कि किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए एसडीएम कोर्ट भेजा गया है।