सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डीएम ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को 5-1 से दी शिकस्त

डीएम ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को 5-1 से दी शिकस्त

Updated Sat, 14 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को 5-1 से दी शिकस्त
विज्ञापन
14 पीबीटीपी 1, 2



बैडमिंटन में डीएम ने दी जिला क्रीड़ा अधिकारी को शिकस्त
गांधी स्टेडियम में पीलीभीत बैडमिंटन लीग का आगाज
क्रासर...
पहले दिन अंडर-18 व 17 के हुए मैच, आज खेले जाएंगे फाइनल मैच
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिला बैडमिंटन क्लब व जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पीलीभीत बैडमिंटन लीग का आगाज हुआ। जिले में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार जिला क्रीड़ा अधिकारी ही बुरी तरह से उद्घाटन मैच हार गए। डीएम ने उन्हें बड़े अंतर से हराया। पहले दिन अंडर-15 व 17 के मैच हुए।
शहर के गांधी स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए बैडमिंटन लीग का शुभारंभ डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों से खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और बेहतर खेल का प्रदर्शन कर नाम रोशन करने का आह्वान किया। उद्घाटन मैच खेला गया। जिसमें डीएम ने जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार को सीधे 5-1 से शिकस्त देकर मैच जीता। प्रतियोगिता में बेनहर पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजिल्स स्कूल, चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज समेत अन्य स्कूलों के करीब 80 प्रतिभागियों ने सिंगल्स व डबल्स में भाग लिया। सिंगल्स अंडर-15 में अंकित, आलोक, उदित, राघव ने अपने-अपने प्रतिद्धंदियों को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं डबल्स में आजम व आलोक, देवेश व अभिनव फाइनल में पहुंचे। अंडर-17 डबल्स में हर्षित व बिलाल तथा शीर्ष व शांतनु ने फाइनल में जगह बनाई। ओपन डबल्स में संजीव-पवन, रणवीर-गुनदीप, नीशू-राजेश, रणजंय-पवन की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगें। सचिव गुनदीप चावला ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर कपिलजीत चावला, डॉ. राकेश गुप्ता, पवन कुमार, सुहैल अहमद, कोच आबिद अली, कोच गीतादेवी समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed