सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gujarat tourists were allegedly duped at the PTR, receiving Rs 35,000 in exchange for a fake receipt.

Pilibhit News: पीटीआर में गुजरात के पर्यटकों से ठगी का आरोप 35 हजार रुपये लेने के बाद थमाई फर्जी रसीद

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 03 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Gujarat tourists were allegedly duped at the PTR, receiving Rs 35,000 in exchange for a fake receipt.
विज्ञापन
पीलीभीत। पीटीआर घूमने आए गुजरात के पर्यटकों से धोखाधड़ी और अवैध वसूली की गई। आरोप है कि खुद को ड्राइवर और टूर एजेंट बताने वाले एक व्यक्ति ने तीन रात के फार्म स्टे और पांच सफारी राउंड के नाम पर 35 हजार रुपये लिए। इसके बाद अतिरिक्त रुपये की मांग की गई।शिकायत मिलने पर पीटीआर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।

नई दिल्ली निवासी अभिनव विश्वास ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ मनीष सिंह को भेजी शिकायत में बताया कि गुजरात से आए उनके दो अतिथियों के लिए गुरविंदर सिंह नामक व्यक्ति के माध्यम से तीन रात के फार्म स्टे और पांच राउंड सफारी की व्यवस्था कराई गई थी। इसके एवज में पर्यटकों ने ऑनलाइन माध्यम से 35 हजार रुपये का भुगतान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, दो सफारी पूरी होने के बाद उसने पर्यटकों से अतिरिक्त रकम की मांग शुरू कर दी। जब पर्यटकों ने भुगतान की आधिकारिक रसीद मांगी तो उसने कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया। आरोप है कि उसने दावा किया कि पीटीआर में वाहन उपलब्ध नहीं हैं और सफारी वाहन की व्यवस्था के लिए उसे अंडर टेबल सेटिंग करनी पड़ती है। इसी आधार पर प्रत्येक सफारी के लिए पांच हजार रुपये अतिरिक्त देने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

पर्यटकों के लगातार आग्रह के बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक रसीद भेजी। सफारी के दौरान कैमरा शुल्क के नाम पर पांच हजार रुपये नकद लेने और उसकी कोई वैध रसीद न देने का भी आरोप लगाया गया है। इधर, टाइगर रिजर्व प्रशासन ने स्पष्ट किया कि टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कोई भी निजी ट्रैवल या टूर एजेंट पंजीकृत नहीं है। पर्यटक स्वयं अपनी टिकट और सफारी बुकिंग कर सकते हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत तथ्यों का संज्ञान लेते हुए एसपी को उचित कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed