सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Udaipur won the match by defeating Tanda team by five runs.

Pilibhit News: उदयपुर ने टांडा टीम को पांच रनों से हराकर जीता मैच

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Udaipur won the match by defeating Tanda team by five runs.
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे में चल रहे प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को उदयपुर और टांडा की टीमों के बीच लीग मैच खेला गया। कांटे की टक्कर वाले मैच में उदयपुर ने टांडा को पांच रन से हराकर जीत दर्ज की।
Trending Videos


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उदयपुर की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 98 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टांडा की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना सकी। मैच का रोमांच आखिरी ओवर तक बना रहा। अंतिम ओवर में टांडा को जीत के लिए छह रन की जरूरत थी, लेकिन उदयपुर के गेंदबाज मुजस्सिम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेडन ओवर डाला और अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी। लगातार दो ओवरों में दो महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले मुजस्सिम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, नदीम खान, अबरार उर्फ भूरा, पिंका सिंह, कमरूल, शादाब और आरिफ समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed