सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Body of missing middle-aged man found near canal; family alleges murder.

Pratapgarh : लापता अधेड़ का नहर के पास मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jun 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के विदासिन गांव निवासी मन्ने लाल साहू (55) का शव ददौरा गांव में नहर के पास पाई गई। काफी मशक्कत के बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

Body of missing middle-aged man found near canal; family alleges murder.
मन्नेलाल साहू। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के विदासिन गांव निवासी मन्ने लाल साहू (55) का शव ददौरा गांव में नहर के पास पाई गई। काफी मशक्कत के बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



विदासिन गांव निवासी मन्नेलाल बाबूगंज बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रात भर वह घर वापस नहीं आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह बेटा अजय साहू ने अपने पिता के लापता होने की तहरीर मनगढ़ चौकी पर दी। दोपहर होते ही कुंडा पुलिस को सूचना मिली कि ददौरा गांव नहर के पास एक अज्ञात शव मिला है। कोतवाल मनोज पांडेय मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजबीन के बाद पता चला कि शव मन्ने लाल साहू निवासी विदासिन गांव का है। जानकारी होने पर परिजन भी रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पे फारेंसिक टीम भी पहुंची। बताया जा रहा एक आंख फूटी और घुटना टूटा हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मन्ने लाल जलेबी की दुकान लगाता था। मृतक को एक बेटा और तीन बेटियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। कुंडा कोतवाल ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed