सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Father, hurt by beating, committed suicide by hanging himself, police arrested him

Pratapgarh : मारपीट से आहत पिता ने फंदा कसकर की थी आत्महत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

20 मई को बेटे की मारपीट से आहत होकर पिता ने फंदा कसकर आत्महत्या की थी। पुलिस से बचने के लिए बेटे ने खेत के पिलर में निकले सरिया में गमछे से पिता का शव लटका दिया था।

Father, hurt by beating, committed suicide by hanging himself, police arrested him
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

20 मई को बेटे की मारपीट से आहत होकर पिता ने फंदा कसकर आत्महत्या की थी। पुलिस से बचने के लिए बेटे ने खेत के पिलर में निकले सरिया में गमछे से पिता का शव लटका दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी बेटे को बढ़ईपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी काशीपुर डुबकी भोला सिंह का पुरवा निवासी सुनील सरोज ने बताया कि 20 मई की शाम को पिता से मारपीट हुई थी। पिता के पैरों में चोट के निशान थे। टहलने के बहाने रोते हुए पिता राजकुमार सरोज घर से बाहर निकले। खेत में गमछे से फंदा कसकर आत्महत्या कर ली।



जानकारी होने पर आरोपी ने शव को गमछा सहित खेत के पिलर में निकले सरिया के सहारे लटका दिया था। आरोपी ने बताया कि पिता बुग्गी चलाते थे। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी गला कसने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के घेरे में बेटे के फंसने पर पुलिस का शक पक्का हो गया। घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को सोमवार को बढ़ईपुर पुलिया से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बेटे की गिरफ्तारी की गई है। पिता की मौत के बाद से वह फरार चल रहा था। - बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed