सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Signature campaign launched against the naming of medical college

मेडिकल कालेज के नामकरण के विरोध में चला गया हस्ताक्षर अभियान बेल्हा

Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched against the naming of medical college
मेडिकल कालेज का नाम बदलने को लेकर जिले में चलाये गये हस्ताक्षर अभियान के तहत जिला पंचायत गेट पर ल? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के नामकरण के विरोध में मंगलवार को बेल्हा नागरिक स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा की तरफ से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। शहर में चले हस्ताक्षर अभियान में अधिवक्ता, छात्र, साहित्यकार, व्यापारी सहित तमाम संगठनों के लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज किया।

मेडिकल कॉलेज का नाम अद संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम पर रखे जाने के निर्णय को लोगों ने गलत ठराया। लोगों ने सरकार के इस निर्णय पर सवाल खड़े किए। इधर, हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक नाम परिर्वतन नहीं होगा, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का नाम अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम पर रखे जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। सरकार के इस निर्णय पर लोग सवाल खड़े करने के साथ ही विरोध भी दर्ज करा रहे हैं। मंगलवार को बेल्हा नागरिक स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा द्वारा शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सुबह करीब 11 बजे बेल्हा नागरिक स्वाभिमान मोर्चा के पदाधिकारी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे। यहां हस्ताक्षर अभियान के लिए बैनर लगाया।
विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान बारी-बारी से लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसमें युवा, छात्र, साहित्यकार, अधिवक्ता सभी शामिल रहे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में भी अभियान चलाया गया। यहां भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। दोपहर करीब 12 बजे पदाधिकरियों की टोली घंटाघर व पंजाबी मार्केट में पहुंची। यहां बाजारवासियों के साथ ही तमाम संगठनों के लोगों ने विरोध दर्ज कराया। लोगों ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल का जिले में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, चिकित्सा, राजनैतिक व अन्य किसी भी सेवा में योगदान नहीं रहा।
उनके नाम का इस्तेमाल केवल वोटबैंक के लिए किया जा रहा है। यह किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होगा। इस अवसर पर प्रदीप शुक्ला, अच्युतानंद पांडेय, अखिलेश मिश्रा, विवेक त्रिपाठी, साकेत पांडेय, अनिल पांडेय, विवेक टोनी, अंकित दूबे, पंकज पांडेय, सुधीर शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा, शिवकांत पांडेय, आसिफ राईन, आलोक तिवारी, रमाशंकर तिवारी, आदित्य तिवारी, जावेद, प्रमोद मिश्रा, विकास यादव, पवन वर्मा, मुकेश पटेल, अखिलेश चौरसिया, जगदंबा पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed