{"_id":"6a2af1b4eaeff646090d61dd","slug":"student-dies-after-collision-with-dumper-villagers-stage-a-road-blockade-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-170087-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डंपर से टकराई छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डंपर से टकराई छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
मृतका छात्रा अनन्या यादव। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानूपुर तिराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे डंपर से टकराई छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण जेठवारा-कानूपुर मार्ग पर ही बैठ गए और सड़क जाम कर दी। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर मार्ग पर बैरियर लगाया और ग्रामीणों को शांत कराया।
जेठवारा क्षेत्र के नगरिया कानूपुर निवासी शिवाकांत यादव मजदूरी करते हैं। बड़ी बेटी अनन्या (18) इंटर की छात्रा है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे कोचिंग पढ़ने कानूपुर तिराहे पर साइकिल से गई थी।
कोचिंग सेंटर के सामने साइकिल खड़ी करने के दौरान लालगोपालगंज की तरफ से आ रहा डंपर उससे टकरा गया। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद जेठवारा-कानूपुर मार्ग पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने डंपर चालक कंधई थाना क्षेत्र के जयसिंहगढ़ निवासी मो. नसीम को हिरासत में लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कानूपुर तिराहे पर बैरियर लगाए जाने की मांग की।
ग्रामीणों का गुस्सा देख पुलिस ने तत्काल तिराहे पर बैरियर लगाए। जाम की वजह से करीब एक घंटे तक जेठवारा-कानूपुर मार्ग पर जाम लगा रहा। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने शृंग्वेरपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया। मृतका का एक छोटा भाई संस्कार और बहन अंकिता है।
बैरियर होता तो बच जाती अनन्या की जान
ग्राम प्रधान राम सिंह के साथ ग्रामीणों ने कानूपुर तिराहे पर बैरियर न लगे होने की शिकायत पुलिस से की। ग्रामीणों का कहना था कि तिराहे पर बैरियर लगा होता तो अनन्या की जान बच जाती।
वर्जन--
डंपर को जेठवारा थाने में सीज कर दिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - करिश्मा गुप्ता, सीओ सदर

वर्जन