सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Allegation of an affair with another woman; complaint regarding a married woman being thrown out of the house.

Rampur News: दूसरी महिला से संबंध का आरोप, विवाहिता को घर से निकालने की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 16 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Allegation of an affair with another woman; complaint regarding a married woman being thrown out of the house.
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट, उत्पीड़न और दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर देता था। इसके बाद घर में दूसरी महिला को बुलाकर उसके साथ समय बिताता था।

महिला ने बताया कि शादी के समय उसके पिता ने लाखों रुपये खर्च किए थे। साथ ही पति के रोजगार के लिए आर्थिक मदद भी की थी। आरोप है कि पति ने वह रकम भी दूसरी महिला पर खर्च कर दी। पीड़िता के अनुसार, शादी के काफी समय बाद भी संतान न होने पर पति ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बाद में दूसरी महिला के बेटे को गोद लेने की बात कहकर उसके पिता से और रुपये लिए गए, लेकिन पति का व्यवहार नहीं बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पति, सास और अन्य परिजन उसे घर में बंद रखते थे और जरूरत का सामान मांगने पर मारपीट करते थे। विरोध करने पर कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई। कुछ दिन पहले पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल प्रदीप मलिक के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
00000000000000000000
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति समेत कई लोगों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि करीब पांच साल पहले उसका निकाह गांव भावनी बुजुर्ग निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह के समय मायके वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार बाइक और घरेलू सामान दिया था। कुछ समय बाद ससुराल पक्ष को पता चला कि विवाहिता का इकलौता भाई नहीं है, जिसके बाद उन्होंने बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी।
महिला ने बताया कि शादी के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया, जो अब चार साल की है। बेटी के जन्म के बाद ससुरालियों का व्यवहार और अधिक खराब हो गया। एक दिन मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह मायके पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई।
महिला थानाध्यक्ष रजनी द्विवेदी के अनुसार पुलिस ने पति आरिफ समेत ससुराली पक्ष के कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed