{"_id":"6a272bb366c1ec3aa3061121","slug":"bhakiyu-ambawata-protests-demanding-loan-waiver-and-free-electricity-rampur-news-c-282-1-rmp1027-172841-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कर्जमाफी और मुफ्त बिजली की मांग पर भाकियू अंबावता का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कर्जमाफी और मुफ्त बिजली की मांग पर भाकियू अंबावता का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
किसानों ने ज्ञापन में कर्जमाफी, डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने, कृषि यंत्रों पर 90 प्रतिशत सब्सिडी देने तथा हरियाणा, पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
प्रदेश सचिव अब्दुल हसन पाशा ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में लगातार हो रही देरी से किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 से 12 जून तक हरिद्वार में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के नेतृत्व में आयोजित चिंतन शिविर और महापंचायत में आंदोलन की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
इस दौरान अरशद अली, आरिफ अली, अमित कुमार, शादाब अहमद, नरेंद्र कुमार, विजय आदि मौजूद रहे।