{"_id":"6a272bbae59c36cd5b017f29","slug":"farmers-protest-against-fertilizer-crisis-and-farmer-id-issues-rampur-news-c-282-1-smbd1027-172829-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खाद संकट और फार्मर आईडी की समस्याओं के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खाद संकट और फार्मर आईडी की समस्याओं के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिलक। खाद संकट और फार्मर आईडी से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सोमवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने निरीक्षण भवन में बैठक कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी को सौंपा।
संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि किसानों को उनकी जोत के अनुपात में यूरिया नहीं दिया जा रहा है। अधिक भूमि वाले किसानों को भी बहुत सीमित मात्रा में खाद मिल रही है, जिससे फसलें प्रभावित होने की आशंका है।
इसके अलावा फार्मर आईडी, आधार और खतौनी में नामों की त्रुटियों के कारण खाद वितरण में रुकावट आ रही है। किसानों ने मांग की कि इन त्रुटियों को जल्द दूर किया जाए और सभी पात्र किसानों को बिना किसी अवरोध के पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
इस दौरान जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा, जितेंद्र गंगवार, मथुरा प्रसाद, अरविंद कुमार, मिंटू तिवारी, आशीष चंद, विमल शर्मा आदि किसान मौजूद रहे।