प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ा: यूपी के आशिक को हुआ बिहार की लड़की से प्यार, पुलिस एक्शन से भड़का प्रेमी; VIDEO
ब्रजमोहन दिल्ली में किसी फैक्टरी में काम करता है। वहीं बिहार की रहने वाली एक किशोरी भी काम करती थी। इस दौरान दोनों का आपस में प्रेम संबंध हो गया। युवक किशोरी को लेकर पटवाई अपने घर आ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के रामपुर में मिलक रोड़ स्थित धर्म कांटे के पास एक युवक वहां लगे नेटवर्क टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी करने की जिद करने लगा। पास के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से नीचे उतरने की गुहार करने लगी।
शादी के आश्वासन पर उतरा
क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी ब्रजमोहन मंगलवार की सुबह पटवाई के मिलक रोड स्थित धर्म कांटे के पास लगे नेटवर्क टावर पर चढ़ गया। करीब सात बजकर 30 मिनट पर धर्म कांटे के संचालक ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचे के बाद युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद करने लगा। मौके पर सीओ शाहबाद भी पहुंच गए। पुलिस और परिवार की काफी कोशिश और शादी के आश्वासन के बाद करीब नौ बजे युवक नीचे उतरा आया। इस दौरान देखने वाले लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा रही।
दिल्ली में दोनों करते थे काम
ब्रजमोहन दिल्ली में किसी फैक्टरी में काम करता है। वहीं बिहार की रहने वाली एक किशोरी भी काम करती थी। इस दौरान दोनों का आपस में प्रेम संबंध हो गया। युवक किशोरी को लेकर पटवाई अपने घर आ गया, जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने बिहार में बेटी को ले जाने की शिकातय दर्ज कराई थी, जिस पर पटवाई पुलिस ने सोमवार को किशोरी को बरामद कर लिया और वन स्टॉप सेंटर भेजा दिया। इसी को लेकर युवक टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी करने की जीद करने लगा।
हिरासत में है प्रेमी
थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि बिहार में युवक के खिलाफ किशोरी को ले जाने में केस दर्ज है। इसी सूचना पर किशोरी को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। मंगलवार सुबह सूचना मिली एक युवक टावर पर चढ़ा हुआ है जो उस लड़की का प्रेमी निकला। लड़के को नीचे उतार लिया और और वह पुलिस हिरासत में है। किशोरी के बयानों अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.