{"_id":"6a1de9b55a453e6f930f03e4","slug":"ram-rahim-pul-firing-cases-main-accused-ranveer-injured-in-encounter-arrestedram-rahim-pul-firing-cases-main-accused-ranveer-injured-in-encounter-arrested-rampur-news-c-282-1-rmp1004-172319-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: राम रहीम पुल गोलीकांड का मुख्य आरोपी रनवीर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: राम रहीम पुल गोलीकांड का मुख्य आरोपी रनवीर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। राम रहीम पुल पर युवक को गोली मारने के मुख्य आरोपी रनवीर सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।
इससे पहले सह-आरोपी रवि को भी दो दिन पहले पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। घटना 26 मई को सिविल लाइन क्षेत्र में हुई थी। मिलक निब्बी निवासी सत्यवीर को राम रहीम पुल पर गोली मार दी गई थी। सत्यवीर अपने दो साथियों के साथ पुल से गुजर रहा था, तभी बाइक सवार दो लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल सत्यवीर का उपचार मुरादाबाद में चल रहा है। घायल के भाई की शिकायत पर रनवीर और उसके भाई सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
रनवीर सिंह लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में सिविल लाइन पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम लगी हुई थी। शनिवार देर रात पुलिस और एसओजी टीम ने ग्राम जुठिया के पास उसे घेर लिया। पुलिस के रोकने पर वह भागने लगा और उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में रनवीर सिंह के बाएं पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि इस मामले में अब तक दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Trending Videos