{"_id":"6a305be3d4a5bbc40a009d2a","slug":"student-dies-in-road-accident-while-on-her-way-to-take-an-exam-rampur-news-c-282-1-rmp1016-173375-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। एमए की परीक्षा देने जा रही स्कूटी सवार छात्रा शोएबा (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। राणा शुगर मिल के पास एक कार की टक्कर से हुए हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
नगर के मोहल्ला सादात निवासी फरीद खां की बेटी शोएबा सोमवार दोपहर सैफनी के एक डिग्री कॉलेज में एमए की परीक्षा देने जा रही थी। स्कूटी सवार शोएबा के भाई वामिक ने बताया कि परीक्षा देने जाते समय राणा शुगर मिल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ईको चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में शोएबा को गंभीर चोटें आईं। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग चीखते-चिल्लाते हुए सीएचसी पहुंच गए। मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कार्रवाई से इन्कार कर दिया। शोएबा अपने भाई की अकेली बहन थी। बताया गया कि वह एक निजी इंटर कॉलेज में अध्यापिका भी थी।