{"_id":"6a1de995a06ee9e3170e4177","slug":"woman-killed-husband-injured-in-bike-collision-rampur-news-c-282-1-smbd1029-172309-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडा। ग्राम सीकमपुर निवासी सुमंत्रा (45) की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके पति हरद्वारीलाल घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब दंपती बेटे की ससुराल से अपने गांव लौट रहे थे।
हरद्वारीलाल अपनी पत्नी के साथ शनिवार को बेटे विकास की ससुराल ग्राम जटपुरा गए थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोनों बाइक से सीकमपुर लौट रहे थे। सीकमपुर के निकट रामलीला मैदान के सामने पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में सुमंत्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुमंत्रा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सुमंत्रा अपने पीछे एक बेटी और तीन बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
Trending Videos