{"_id":"5a0357264f1c1b156b8b496d","slug":"171510168358-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर छूटे हत्यारोपी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमानत पर छूटे हत्यारोपी पर जानलेवा हमला
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमानत पर छूटे हत्यारोपी पर जानलेवा हमला
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दो दिन पूर्व हत्या के मामले में जमानत पर छूटे युवक पर मंगलवार की रात गांव की दलित बस्ती में तीन लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान युवक पर दो फायर भी किए गए, लेकिन गोली उसे नहीं लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रामपुर मनिहारान के गांव भांकला निवासी ब्रजपाल उर्फ बिट्टू हत्या के मामले में दो दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से छुटा था। मंगलवार की रात नौ बजे गांव की दलित बस्ती के पास उस पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार उस पर दो फायर किए गए। हमले में ब्रजपाल लहूलुहान हो गया। गोली की आवाज सुन कर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मैडीग्राम अस्पताल में भर्ती कराया।
इस संबंध में थाना प्रभारी एसके राणा ने बताया कि ब्रजपाल के सिर पर गोली नहीं बल्कि ईंट से प्रहार किया गया है। उसकी चोट उसे लगी है। घायल ब्रजपाल पर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जमानत पर छूट कर आया है। उसके पिता कर्मपाल ने रामपुर मनिहारान थाने पर गांव के ही भोजराज पुत्र रामपाल, अंशु उर्फ आदित्य पुत्र भोजराज, सौरभ पुत्र धर्मबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Trending Videos