सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Antrrazziy thief arrested three members of the gang

अंतरराज्जीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 06 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Antrrazziy thief arrested three members of the gang
Three members of the gang were arrested Antrrazziy thief - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में देवबंद कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्जीय पशु चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरोह के सात सदस्य मौके से फरार हो गए। पुलिस की माने तो गिरफ्त में आए तीनों सदस्यों के खिलाफ दूसरे राज्यों में करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं।


नगर एवं देहात क्षेत्र में बढ़ती पशु चोरी की वारदातों से लोग इतना भयभीत हो गए थे कि उन्हें पशुओं की रखवाली के लिए रात में पहरा तक लगाना पड़ रहा था। तीन माह के भीतर पशु चोर करीब नौ स्थानों पर पशु चोरी की घटना को अंजाम दे चुके थे। जिससे पुलिस भी परेशान हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 आखिर  पशु चोर पुलिस की गिरफ्त में आ ही गए। कोतवाल विजय प्रकाश ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर पशु चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई। बृहस्पतिवार को टीम ने बास्तम नहर की पुलिया से तीन अंतरराज्जीय पशु चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जबकि उनके सात साथी मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्त में आए लोगों के कब्जे से छह भैंस व तमंचा बरामद किया।  विजय प्रकाश ने बताया कि गिरफ्त में लिए गए लोगों में बन्हेड़ा खास गांव निवासी इकराम, अहसान और इसरार शामिल हैं।

जबकि पूछताछ में इन्होंने अपने फरार साथियों के नाम गफ्फार, परवेज, ममरेज, गुलफाम, मोसीन सैय्यद और इनाम बताए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में यह भी पता चला कि गिरोह के सदस्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल राज्य में पशु चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

अभियुक्त गफ्फार के खिलाफ 20, ममरेज के खिलाफ आठ और अहसान के विरुद्ध अलग अलग राज्यों में  चार मुकदमे दर्ज हैं।
 एसएसपी ने पशु चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल उपनिरीक्षक वीपी सिंह, सचिन शर्मा, कांस्टेबिल नितिन और विपिन सैनी को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed