सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered over allegation of abducting a teenage girl.

Sant Kabir Nagar News: किशोरी को भगाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
FIR registered over allegation of abducting a teenage girl.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। मां ने गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुट गई है।

गोरखपुर निवासी पीड़िता ने तहरीर में जानकारी दी कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री एक वर्ष से ननिहाल में रह रही थी। आरोप है कि 11 जून को शाम करीब सात बजे गांव निवासी विक्की उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया।मां का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन पुत्री का पता नहीं चल सका। पीड़िता ने आरोपी युवक का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed