{"_id":"60fc61ef8ebc3e583534dc31","slug":"preparations-complete-for-sawan-fair-khalilabad-news-gkp4030896142","type":"story","status":"publish","title_hn":"तामेश्वरनाथ धाम में सावन मेले की तैयारियां पूरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तामेश्वरनाथ धाम में सावन मेले की तैयारियां पूरीं
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा और सावन मास की शुरुआत पर तामेश्वरनाथ में अखंड रामायण का पाठ हुआ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ धाम में सावन मेले की तैयारियां पूरीं
भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए बैरिकेडिंग और साफ-सफाई का कार्य पूरा
अलग-अलग कतार में लगकर महिला और पुरुष श्रद्धालुु करेंगे जलाभिषेक
मेले की सुरक्षा के लिए स्थापित होगी अस्थायी पुलिस चौकी
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर/संतकबीरनगर। ऐतिहासिक बाबा तामेश्वरनाथ धाम में सावन मेले के मद्देनजर तैयारिंयां पूरी हो चुकीं हैं। मंदिर परिसर और पोखरे की साफ-सफाई का कार्य भी पूरा हो चुका है। जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परिसर में किसी तरह की परेशानी न होने पाए, इसके मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।
बाबा रोहित भारती और शक्ति दत्त भारती ने बताया कि एक महीने तक अनवरत चलने वाले सावन मेले में जिले भर से आने वाले श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। मुख्य शिव मंदिर में जल चढ़ाने को लेकर कमेटी के लोग काफी सतर्क हैं। कोरोना प्रोटोकाल के तहत सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए मंदिर के सामने बैरिकेडिंग कराई गई है। इससे महिला और पुरुष अलग-अलग लाइनों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक के दौरान मंदिर व मेला परिसर में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। चेन स्नैचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए महिला पुलिस भी मौजूद रहेंगी। मेले में पेयजल के लिए हैंडपंपों को ठीक करा दिया गया है। परिसर में निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। नगर पालिका से सचल शौचालय और वाटर टैंकर का भी इंतजाम रहेगा। पूर्व प्रधान ब्रह्म शंकर भारती ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए शिव मंदिर के सामने छाजन लगाया गया है। ताकि जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को लाइन में खड़े रहने में कोई परेशानी न हो। मेले के दौरान परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के लिए कमेटी के लोग मुस्तैद रहेंगे। प्रधान पति डॉक्टर राम सुरेश पासवान ने अपील की है कि मंदिर परिसर में आने वाले सभी श्रद्धालु कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क जरूर लगाएं। सीओ अंशुमान मिश्र ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। पुलिस के जवान सादे वर्दी में भी भ्रमण कर जायजा लेेते रहेंगे। किसी तरह की गड़बड़ी करने की कोशिश करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।