सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hoardings calling Akhilesh Yadav anti-women have been put up in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में अखिलेश यादव को महिला विरोधी बताते हुए लगाए गए होर्डिंग, सपा नेताओं ने फाड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 26 May 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को महिला विरोधी बताते हुए किसी ने कई जगहों पर होर्डिंग लगा दिए। इसकी जानकारी होने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों ने होर्डिंग फाड़ दिए।

Hoardings calling Akhilesh Yadav anti-women have been put up in Shahjahanpur
सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़ा होर्डिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को महिला विरोधी बताते हुए होर्डिंग रातों-रात शहर के कई स्थानों पर लगा दिए गए। मंगलवार को सुबह इसकी जानकारी होने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल हो गया। सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों ने होर्डिंग को फाड़कर विरोध जताया। इसके बाद पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को ज्ञापन दिया गया।

Trending Videos




सोमवार की रात आंधी आने के बाद खिरनीबाग, कचहरी तिराहा, कैंटोमेंट, रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन मार्ग पर सपा को महिला विरोधी बताते हुए होर्डिंग लगाने का प्रयास किया गया। उजाला होने पर पोस्टरों की जानकारी होने पर सपा नेता भड़क गए। रेलवे स्टेशन मार्ग पर सपा जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज इदरीसी ने पोस्टर को हटाया। कचहरी में छात्र सभा के पदाधिकारियों ने पोस्टरों को फाड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में खिरनीबाग से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पार्टी को महिला आरक्षण विरोधी होने के आपत्तिजनक पोस्टर लगाकर सत्ता पक्ष के लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन

भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप 
उन्होंने कहा अखिलेश यादव ने वर्ष 2023 में सदन में महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था। इसलिए सपा महिला आरक्षण विरोधी नहीं है। भाजपा झूठ का सहारा लेकर छवि धूमिल करना चाहती है। सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया ने चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा कृत्य करने पर भाजपा सरकार के काले कारनामों को गली-गली पोस्टर लगाकर उजागर करेंगे।

इस बीच डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडेय को दिया। जिसमें पोस्टर लगाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने, भूसे की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की मांग की गई। प्रदर्शन में विजय सिंह, रामसूरत यादव, अतिउल्लाह सिद्दीकी, संजीव कुमार वर्मा, ओंकार सिंह, परवेज अंसारी,पार्थ यादव, अश्वनी बघेला, मोनू कुरैशी, मोहम्मद हशमत, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed