सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Meritorious students will be honored today at the Amar Ujala Bhavishya Jyoti Awards ceremony.

Shahjahanpur News: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में आज सम्मानित होंगे मेधावी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students will be honored today at the Amar Ujala Bhavishya Jyoti Awards ceremony.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के गन्ना शोध परिषद प्रेक्षागृह में शुक्रवार को अमर उजाला और फ्यूचर यूनिवर्सिटी, बरेली की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न बोर्डों के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र में पूर्वाह्न 11:30 बजे सीबीएसई और सीआईएससीई के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। दूसरे सत्र में दोपहर दो बजे यूपी बोर्ड के मेधावी सम्मानित किए जाएंगे।
Trending Videos

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, विधायक अरविंद सिंह, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, डीआईओएस हरिवंश कुमार मौजूद होंगे। मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2025-26 में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अमर उजाला की ओर से आयोजित ओलंपियाड के जिला टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ये हैं हमारे सहयोगी
आकाश इंस्टीट्यूट, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, पुवायां, रेयान इंटरनेशनल स्कूल, होली एंजेल्स स्कूल, श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ, सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर स्कूल, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, बंडा, श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, नियामतपुर, पाल मैथ्स क्लासेस, अलीबाबा टेलीकॉम, बैंक आफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय, शाहजहांपुर, दून इंटरनेशनल स्कूल, भाजपा विधायक अरविंद सिंह, ददरौल विधानसभा, ऑल सेंट्स स्कूल, कैंब्रिज काॅन्वेंट, पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed