सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Another accused arrested in drug trafficking case

Shamli News: नशीले पदार्थों की तस्करी में एक और आरोपी गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in drug trafficking case
विज्ञापन
अमर उजाला के स्टिंग के बाद पुलिस की लगातार कार्रवाई, अब तक सात आरोपी दबोचे
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अमर उजाला में आठ मई को चवन्नी और अठन्नी के कोड वर्ड में खूब बिक रही स्मैक शीर्षक से प्रकाशित स्टिंग के बाद पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में पुलिस ने गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
अमर उजाला ने स्टिंग के माध्यम से शहर और बनत क्षेत्र में स्मैक, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का खुलासा किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए शहर कोतवाली, आदर्श मंडी सहित अन्य थाना पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस ने बनत निवासी आरोपी अक्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहल्ला प्रेमनगर कस्बा बनत थाना आदर्श मंडी क्षेत्र का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 112 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
एसपी ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed