{"_id":"6a19e0eee0a0a841c8019995","slug":"due-to-change-in-weather-temperature-dropped-by-five-degrees-providing-relief-from-heat-shamli-news-c-26-1-sal1002-166487-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मौसम में बदलाव से तापमान पांच डिग्री गिरा, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मौसम में बदलाव से तापमान पांच डिग्री गिरा, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से तापमान पांच डिग्री गिरा, गर्मी से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह के समय बादल छाए रहे। दोपहर से शाम तक धूप निकली रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गरज के साथ आंधी तूफान बारिश की संभावना जताई है।
जिले में शुक्रवार सुबह को हवा की गति तेज रही और धूप के साथ बीच-बीच में बादल छाए रहे। बादलों को देखकर बारिश होने की संभावना बनी, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकली। शाम तक धूप निकली रही, लेकिन पुरवाई हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस कम होकर 31 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक श्वेता सिंह ने बताया कि दो जून तक गरज के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि, धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
-- मोबाइल स्क्रीन पर अलर्ट के संदेश ने लोगों को चौंकाया
झिंझाना। कस्बे में शुक्रवार दोपहर अचानक लोगों के मोबाइल फोन पर तेज सायरन और चेतावनी संदेश आने से लोग चौंक गए। अचानक अलर्ट आने से पहले तो लोग समझ नहीं पाए। लोगों को लगा कि अचानक मोबाइल में तेज आवाज कहां से आ रही है। बाद में मोबाइल फोन की स्क्रीन पर आए संदेश में शामली समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी, भारी बारिश और 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी। लोग एक दूसरे से अलर्ट के संदेश को लेकर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
Trending Videos