{"_id":"6a19e042766c831c8b013b94","slug":"jijaula-youth-drowned-in-yamuna-body-found-after-five-hours-shamli-news-c-26-1-sal1002-166489-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यमुना में डूबा जिजौला का युवक, पांच घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यमुना में डूबा जिजौला का युवक, पांच घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन
चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी निवासी आरिश का फाइल फोटो ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पशुओं को नहलाने गया था युवक, पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवक की नदी में कराई तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। क्षेत्र के गांव भड़ी के निकट यमुना नदी में पशुओं को नहलाने गए जिजौला निवासी युवक की गहरे कुंड में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों और गोताखोरों की करीब पांच घंटे तक चली तलाश के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला जा सका।
गांव जिजौला निवासी आरिश (20) पुत्र शहजाद शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपने साथियों आवेश, इकरार और समीर के साथ भैंसों को नहलाने के लिए भड़ी स्थित यमुना नदी पर गया था। बताया गया कि सभी युवक नदी में भैंसों को उतार रहे थे। इसी दौरान आरिश अचानक गहरे कुंड में चला गया और डूबने लगा।
साथ मौजूद युवकों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते नदी में समा गया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और भड़ी गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी देर तक संपर्क नहीं हो सका। बाद में ग्रामीणों ने एसपी फोन कर जानकारी दी। इसके बाद चौसाना और झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के निर्देश पर बिडौली क्षेत्र से गोताखोरों की टीम बुलाई गई। तलाश के बाद युवक का शव नदी से बरामद हुआ।
मेहनत-मजदूरी कर परिवार चला रहा था आरिश
आरिश का परिवार पिछले करीब डेढ़ वर्ष से जिजौला में ननिहाल के पास मकान बनाकर रह रहा है। आरिश मेहनत-मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करता था। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें आया (18) और मुस्कान (11) तथा छोटा भाई हुसैन (8) है।
दो गोताखोरों ने 15 मिनट में खोज निकाला शव
तलाश अभियान के दौरान गोताखोर साजिद, मशरिक, आरिफ और बिडौली टीम के अन्य सदस्यों ने काफी देर तक नदी में युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में बेगी नाजर से गोताखोर मोमीन और जागीर को बुलाया गया। दोनों गोताखोरों ने करीब 15 मिनट की मशक्कत में नदी के करीब 20 फीट गहरे कुंड से युवक का शव बाहर निकाल लिया। शाम करीब 4:50 बजे शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
रेत खनन से बने गहरे कुंड बन रहे जानलेवा
ग्रामीणों का कहना है कि यमुना नदी में रेत खनन के कारण कई स्थानों पर 25 से 40 फीट तक गहरे कुंड बन गए हैं। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां भी स्टड निर्माण कार्य के लिए नदी से रेत निकाली गई थी। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई वर्षों में ऐसे गहरे कुंडों में डूबकर कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अब तक सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गहरे कुंडों को भरवाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

Trending Videos