{"_id":"6a134535f8a1d744ef0655e6","slug":"the-black-market-of-oil-continues-amidst-the-departments-cover-up-shamli-news-c-26-1-sal1002-166150-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विभाग की लीपापोती के बीच तेल का काला कारोबार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विभाग की लीपापोती के बीच तेल का काला कारोबार जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 25 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। देशभर में डीजल और पेट्रोल की तस्करी जारी है जबकि आपूर्ति विभाग पिछले पांच दिनों में केवल चौसाना क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों से नमूने लेने तक ही सीमित रहा है। बागपत और हरियाणा के सोनीपत स्थित बहालगढ़ से जुड़े तस्कर देशभर में पेट्रोल और डीजल सप्लाई करने का दावा कर रहे हैं। फोन पर हुई बातचीत में गिरोह के सदस्यों ने यहां तक कह दिया कि अधिकारियों से उनकी सेटिंग है, चाहे देशभर क्या पाकिस्तान तक भी तेल मंगवाना हो तो डिलीवरी करा देंगे।
मीडिया और पुलिस की सख्ती के बाद बढ़ाए रेट
संवाददाता ने तस्कर से फोन कर पूछा कि पेट्रोल की होम डिलीवरी हो जाएगी क्या तो गिरोह के सदस्य ने जवाब दिया कि हो जाएगी, लेकिन अब पुलिस और मीडिया को मामले की जानकारी हो गई है, इसलिए रेट बढ़ा दिए हैं। अब पेट्रोल 90 से 92 रुपये प्रति लीटर तक पड़ेगा। संवाददाता ने पूछा मीडिया में मामला आने के बाद अब कोई दिक्कत तो नहीं, तो तस्कर ने कहा कि उनकी ऊपर तक सेटिंग है फिक्र मत करो। शामली और बागपत छोड़ो, चाहे पाकिस्तान तक तेल की सप्लाई ले लो।
बहालगढ़ का तस्कर बोला- छापे की सूचना पहले ही मिल जाती है
बहालगढ़ से जुड़े गिरोह के एक सदस्य से पांच ड्रम डीजल मंगवाने की बात कही गई। इस पर उसने कहा कि डीजल पहुंच जाएगा, लेकिन अब प्रति लीटर दो से तीन रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे क्योंकि मामला रिस्क वाला हो गया है। डिलीवरी कब तक हो जाएगी, तो उसने जवाब दिया कि जल्द ही हो जाएगी। आरोपी ने दावा किया कि उनकी अधिकारियों से सेटिंग है और उन्हें छापे की सूचना पहले ही मिल जाती है। उसने कहा कि किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
जिला आपूर्ति विभाग की जांच पर उठ रहे सवाल
अमर उजाला ने डीजल और पेट्रोल की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। खुलासे के बाद हरियाणा में अंबाला पुलिस ने गिरोह से जुड़े हापुड़ के सलीम और बदायूं निवासी मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन स्थानीय आपूर्ति विभाग अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव के नेतृत्व में अब तक केवल दो पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल के नमूने लिए गए हैं। गिरोह के सदस्यों का पता लगाने या सप्लाई प्वाइंटों पर छापा मारने तक की जहमत विभाग ने नहीं उठाई।
बोले अधिकारी
जिलाधिकारी आलोक कुमार यादव ने पूरे मामले में फाइल तलब करते हुए जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है, लेकिन जिला आपूर्ति विभाग की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने जल्द ही गिरोह का खुलासा करने का दावा भी किया है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव का कहना है कि मामले में जल्द पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।
कांधला और एलम क्षेत्र में अब भी हो रही सप्लाई
कांधला और एलम क्षेत्र में अब भी लगातार तेल की सप्लाई की जा रही है। दो दिन पहले भी एक पिकअप गाड़ी से पेट्रोल और डीजल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। इसकी वीडियो भी संवाददाता को उपलब्ध कराई गई है।
इन सवालों के जवाब अब भी बाकी
आखिर जिला आपूर्ति अधिकारी ने पांच दिन बीतने के बावजूद स्थानीय पुलिस की मदद क्यों नहीं ली?
गिरोह के सदस्य विभिन्न दुकानों और मकानों में तेल सप्लाई कर रहे हैं, फिर वहां छापा क्यों नहीं मारा गया?
अंबाला पुलिस और वहां का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चुका है, फिर स्थानीय विभाग ने उनसे संपर्क क्यों नहीं किया?
आखिर वे कौन अधिकारी और कर्मचारी हैं, जिनसे सेटिंग होने का दावा गिरोह के सदस्य कर रहे हैं?
फोन नहीं, व्हाट्सएप कॉल करो
जब गिरोह के एक सदस्य से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसने कहा कि फोन कॉल न करें, सिर्फ व्हाट्सएप कॉल पर बात करें क्योंकि वहां बातचीत रिकॉर्ड नहीं होगी।
नोट.... किस्त-6 में पढ़िए : नकली ईंधन ने रोकी वाहनों की रफ्तार
अगली किस्त में खुलासा किया जाएगा कि मिलावटी डीजल और पेट्रोल के इस्तेमाल से बाइक और अन्य वाहनों के इंजन में किस तरह खराबी आ रही है और वाहन चालक परेशान है।

Trending Videos