{"_id":"6a319143e01115142f01668e","slug":"accused-of-culpable-homicide-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159868-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना की पुलिस ने मंगलवार को गैर इरादतन हत्या के आरोपी नीबी दोहनी निवासी दुर्गेश निषाद उर्फ गोलू को सेमरा मोड़ के पास गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि नीबी दोहनी निवासी इंद्रेश रावत ने छह जून को तहरीर देकर बताया था कि दो जून को गांव के दुर्गेश निषाद अपने साथ अन्य लोगो के साथ चाचा श्याम सुंदर को मारपीट दिया था। जिससे उनको गंभीर चोट लग गई थी। बाबा राघव दास मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में मौत हो गई थी। मामले में गैर इरादतन हत्या के धाराओं में गांव के दुर्गेश निषाद सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर इनकी तलाशी में पुलिस जुट गई थी। मंगलवार को सुबह सूचना मिला कि मुख्य आरोपी दुर्गेश निषाद उर्फ गोलू खुनुवां जाने वाले मार्ग पर सेमरा गांव के मोड़ के पास खड़ा है। वह नेपाल भगाने के फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद