सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Anger Erupts Over Delay in Action; Road Blocked at Hallaur Crossing

Siddharthnagar News: कार्रवाई में देरी पर फूटा गुस्सा, हल्लौर चौराहे पर लगाया जाम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Anger Erupts Over Delay in Action; Road Blocked at Hallaur Crossing
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर में बच्चों के मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों और दलित समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार शाम हल्लौर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया।

बताया गया कि दो दिन पूर्व बच्चों के विवाद को लेकर दबंगों ने दलित परिवार पर हमला कर दिया था। आरोप है कि वहीं के कुछ लोगों ने बनगवा व महुआ जबजौवा से अपने साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों से हमला किया। मारपीट में आदेश (22), प्रीतम (20), निसा (20), मुन्ना (17), अर्जुन (16) और विकास (16) घायल हो गए। घायलों में विकास की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप था कि घटना के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती गई। बृहस्पतिवार देर शाम बड़ी संख्या में ग्रामीण और दलित समाज के लोग हल्लौर चौराहे पर जुट गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद करीब साढ़े सात बजे लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था हालांकि बाद में वे निजी इलाज के लिए चले गए। पुलिस पूरे मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed