सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Around 350 litres of diesel loaded on a tractor was seized.

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर पर लदा लगभग 350 लीटर डीजल पकड़ा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Around 350 litres of diesel loaded on a tractor was seized.
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर पर लदा लगभग 350 लीटर डीजल क्षेत्र से पकड़ा। कोतवाली में एक ट्रैक्टर पर ड्रम व तीन जरीकेनों में डीजल को थाने में रखवाकर आपूर्ति विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पूर्ति विभाग ने छानबीन की।
Trending Videos

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मृत्युंजय पाठक ने पूर्ति विभाग को सूचना दी। सूचना पर पूर्ति निरीक्षक मिठवल अर्चना सिंह और पूर्ति निरीक्षक बांसी हरिशचंद्र दुबे मौके मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके पर उपस्थित रूप नारायण यादव ग्राम प्रधान भुसौला, विकासखंड खेसरहा ने बताया कि ट्रैक्टर उनके पुत्र रामवृक्ष यादव के नाम पंजीकृत है। उनके अनुसार वर्तमान समय में कृषि कार्यों की अधिकता के कारण मैसर्स बुद्धा फ्यूल, ग्राम महादेव से डीजल प्राप्त कर ड्रम एवं जरीकेनों में रखा गया था। इस संबंध में कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि डीजल को अग्रिम आदेश तक कोतवाली की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed