{"_id":"6a30605568fdbe0b7e029280","slug":"bulldozer-used-against-encroachment-government-land-cleared-of-illegal-occupation-siddharthnagar-news-c-206-1-mhg1007-179267-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम सभा मठिया के टोला हरपुर खुर्द में खलिहान व नवीन परती जमीन को कराया कब्जा मुक्त
मिठौरा। निचलौल तहसील प्रशासन ने सोमवार को ग्राम सभा मठिया के टोला हरपुर खुर्द में वर्षों से सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण हटवा दिया। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से नवीन परती और खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा मठिया में गाटा संख्या 157 एवं 169 नवीन परती और खलिहान के रूप में दर्ज है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने कई वर्षों से कब्जा कर रखा था। कब्जाधारियों ने जमीन पर बांस की कोठी, पेड़-पौधे एवं अन्य अस्थायी निर्माण कर सरकारी जमीन को कब्जे में ले रखा था। गांव निवासी रघुनाथ कनौजिया के शिकायत का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी निचलौल के निर्देश पर सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल मुन्ना यादव तथा चौक थाना पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से कब्जे को हटाकर पुनः ग्रामसभा के अधीन कर दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ कब्जाधारियों ने विरोध जताने की कोशिश की लेकिन प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
विज्ञापन
अधिकारियों ने समझा-बुझाकर विरोधियों को शांत कराकर कार्रवाई पूरी की। उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक उपयोग की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।