{"_id":"6a3191ed570c85001b02af4c","slug":"samples-of-pickles-jams-and-ketchup-were-collected-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159881-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अचार, जैम व कैचअप के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अचार, जैम व कैचअप के नमूने लिए
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
इटवा बाजार में स्थित दुकान पर जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रोसेस्ड फ्रूट्स की गुणवत्ता की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को इटवा और नौगढ़ के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर कर सात नमूने लिए। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय आरएल यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने यह कार्रवाई की।
टीम ने अटलनगर, इटवा बाजार स्थित प्रतिष्ठान से मिक्स और ग्रीन चिली अचार (नीलॉस ब्रांड) के एक-एक नमूने लिए। इसके अलावा, इटवा-बिस्कोहर रोड स्थित दुकानों से मिक्स फ्रूट जैम (टेस्टों ब्रांड), मिक्स्ड फ्रूट जैम (नाइन एएम ब्रांड), टमाटो कैचअप (नाइन एएम ब्रांड) और मिक्स अचार के नमूने संग्रहित किए गए।
इसी क्रम में नौगढ़ के साड़ी चौराहा स्थित प्रतिष्ठान से कांटिनेंटल सॉस (एवरेस्ट ब्रांड) का नमूना लिया गया। इस तरह कुल सात नमूने जांच के लिए संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
टीम में साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल और नीरज कुमार चौधरी भी शामिल रहे।