सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sikshamitra send rakhi to cm and pm

राखी भेजकर संकल्प पत्र कराएंगी महिला शिक्षामित्र

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
sikshamitra send rakhi to cm and pm
विज्ञापन
राखी भेजकर संकल्प पत्र कराएंगी महिला शिक्षामित्र
Trending Videos

- शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक
- महिला शिक्षा मित्र भेजेंगी पीएम, सीएम को राखी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बढ़ती महंगाई में अपने कॅरिअर और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने प्रदेश के महिला शिक्षामित्रों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को राखी भेजकर शिक्षामित्र के लिए संकल्प पत्र में किए गए वादे को याद दिलाने का कार्य करने का अनुरोध किया है। यह बातें आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष हेमंत शुक्ला ने कहीं। वह शुक्रवार को पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच गई है। शिक्षामित्रों का भविष्य चौपट हो रहा है। भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादे को पूरा कराने के लिए प्रदेश की 50 हजार महिला शिक्षामित्र मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को राखी भेजने का कार्य करेंगी। कहा कि सरकार अध्यादेश लाकर शिक्षक पद पर समायोजन समेत समान कार्य समान वेतन लागू करने, 62 साल की उम्र तक सेवा करने का स्थाई सेवा नियमावली बनाने, शिक्षक छात्र अनुपात के आधार पर शिक्षामित्रों की भी गणना करने, 14 आकस्मिक अवकाश एवं चिकित्सीय अवकाश देने, अविवाहित महिला शिक्षा मित्रों को विवाहोपरांत ससुराल में समायोजन करने और विकल्प के आधार पर शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय पर वापसी का प्रमुख मुद्दा है। पवन शुक्ला, गिरीश, रामसेवक, हरिश्चंद चौरसिया, रामसुख, नफीस, अवधेश पांडेय, प्रदीप शर्मा, हरीश आर्या आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed