सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Water ATM Machine Out of Order for a Month; Crisis of Cold Drinking Water in Ramnagar Ward

Siddharthnagar News: वाटर एटीएम मशीन एक माह से खराब, रामनगर वार्ड में शीतल पेयजल का संकट

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Water ATM Machine Out of Order for a Month; Crisis of Cold Drinking Water in Ramnagar Ward
विज्ञापन
उसका बाजार। कस्बा के रामनगर वार्ड में नागरिकों को शुद्ध शीतल पेयजल के लिए स्थापित वाॅटर एटीएम एक माह से खराब पड़ा है। वार्ड के लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय में की है। शिकायतकर्ता चंद्रशेखर, पूर्णवासी, गणेश सिंह, अनिल विश्वकर्मा, मोहन, सोनू यादव, सुनीता आदि ने बताया कि शिकायत किए पांच दिन बीत गया फिर भी वाॅटर एटीएम मशीन ठीक नहीं हो सकी है। यहां पास में ही दुर्गा मंदिर, राजकीय कृषि बीज भंडार, गुप्ता राम स्कूल, प्राथमिक स्कूल स्थित है। पेयजल व्यवस्था खराब होने से नागरिकों को काफी दिक्कत हो रही है। नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द वाटर एटीएम मशीन ठीक करने की मांग की है। इससे लोगों को इस गर्मी में शीतल शुद्ध पेयजल मिल सके। इस संबंध में ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि मशीन को बनवाकर अविलंब पेयजल व्यवस्था ठीक किया जाएगा।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed