सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Congress will hold rallies in every assembly constituency

Sitapur News: हर विधानसभा क्षेत्र में रैलियां करेगी कांग्रेस

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 16 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Congress will hold rallies in every assembly constituency
विज्ञापन
सीतापुर। कांग्रेस की जिला कोर कमेटी की विस्तारित बैठक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संगठन शिव प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सांसद राकेश राठौर के आवास पर मंगलवार को हुई। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र में रैलियां करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला कोर कमेटी, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और विधान सभा क्षेत्र प्रभारियों ने अपनी सांगठनिक और राजनीतिक रिपोर्ट पेश की। सभी रिपोर्टों पर व्यापक चर्चा हुई। विधान सभा क्षेत्रों मे आयोजित कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। जिला प्रकोष्ठ प्रभारी अनुपम राठौर ने जिला प्रकोष्ठ अध्यक्षों की रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि हर ब्लाक में अब 22 ब्लाक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सक्रिय होंगे जो अपने विधान सभा क्षेत्र में क्षेत्रीय रैलियों में सहयोग करेंगे। जिला उपाध्यक्ष संगठन शिव प्रकाश सिंह ने जिला संगठन की रिपोर्ट पेश करते हुए हर विधान सभा क्षेत्र में ब्लाक, मंडल और बूथ अध्यक्षों, कमेटियों की रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय कार्यक्रम आयोजित करने की एक रिपोर्ट पेश करते हुए जिला कार्यालय प्रभारी हसीना खातून ने बताया कि मिश्रिख विधान सभा क्षेत्र में आंट और इस्लामनगर में सफल जन सभाएं की। हरगांव विधान सभा क्षेत्र में नबीनगर, कूसेपा, शाह महोली में क्षेत्रीय जन सभाएं होंगी। महोली विधान सभा क्षेत्र में कुसैला, काजीकमालपुर और पिसांवा में क्षेत्रीय जनसभाओं का आयोजन होगा। शिक्षित बेरोजगारों की समस्या उठाते हुए अजय शुक्ल प्रभारी कांग्रेस जिला सदस्यता अभियान ने सम्मेलन का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed