{"_id":"60f9b30f8ebc3e6d3974b6d1","slug":"seven-including-couple-died-due-to-wall-collapse-sitapur-news-lko5880314172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से दंपती समेत सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढहने से दंपती समेत सात की मौत
विज्ञापन
मानपुर क्षेत्र के लक्ष्मिनपुर गांव में बारिश से गिरी दीवार। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मानपुर/सदरपुर (सीतापुर)। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश कई जिंदगियों के लिए काल साबित हुई। बारिश की वजह से कमजोर हुई कच्ची दीवारों के गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मानपुर इलाके में बुधवार तड़के कच्ची दीवार गिरने से सो रही दादी, पोते और नातिन समेत चार की मौत हो गई। हादसे का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और दुख जताते हुए जिला प्रशासन को मृतक आश्रितों की हर संभव मदद के आदेश दिए।
सदरपुर इलाके में मंगलवार की रात बारिश से दो स्थानों पर दीवारें गिरीं। हादसे में सो रहे दंपती समेत तीन की मौत हो गई। मानपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मजरा कल्यानपुर निवासी लल्ली देवी (50) पत्नी स्व. लल्लूराम, पौत्र शैलेंद्र कुमार (10), शिवा (8) पुत्रगण हरीश कुमार, नातिन महक (2) पुत्री नीरज, रामपुर कलां इलाके के उमताजपुर निवासी सुमन देवी (21) पत्नी नीरज कुमार, पौत्री शिवानी (12) पुत्री हरीश मंगलवार रात घर में टिन शेड के नीचे सो रहे थे।
बुधवार सुबह तीन बजे अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर सो रहे लोगों पर गिर गई। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों की मदद से काफी प्रयास कर मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला लल्ली देवी, पौत्र शैलेंद्र, शिवा, नातिन महक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि पौत्री शिवानी, बेटी सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर तहसीलदार और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
दीवार गिरने से लोगों की हुई मौत के मामले को सीएम ने संज्ञान लिया। उन्होंने मामले में मृतकों के आश्रितों को दैवीय आपदा के तहत मदद करने के निर्देश दिए हैं। एसपी आरपी सिंह ने मौके पर सीओ, एसओ को भेजा। एसपी ने खुद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। बेहतर इलाज के लिए सीएमएस को आदेश दिए।
सदरपुर थाना क्षेत्र के बिलौली नानकारी गांव मे मंगलवार की रात राम लोटन (42) पुत्र भगौती प्रसाद पत्नी अनीता (38) के साथ घर में सो रहे थे। देर रात बारिश की वजह से दीवार ढह गई। जिसके नीचे सो रहे दंपती दब गए। हादसे की सूचना पाकर परिवारजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। दंपती को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई।
बताया जाता है कि रामलोटन का प्रधानमंत्री आवास आया है। आवास की दीवार बन चुकी थीं और स्लेप पड़ने के लिए शटरिंग मंगलवार को लगाई गई थी। शटरिंग लग जाने से रात में पति-पत्नी व दोनों बच्चे बगल में स्थित पुराने कच्चे घर मे सो गए थे। सदरपुर इलाके के ही महरिया गांव मजरा सद्दूपुर निवासी श्रीकेशन मौर्य (60) की भी देर रात पक्की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। तीसरी घटना सदरपुर के महरिया गांव में हुई है। यहां भी दीवार गिरने से श्रीकृष्ण (60) की मौत हो गई।
हर आंख दिखी नम, हर ओर गम
मानपुर के लक्ष्मणपुर मजरा कल्यानपुर और सदरपुर में दो स्थानों पर हुए हादसे में सात लोगों की मौत के बाद परिवारों का हाल बेेहाल है। सभी गमजदा हैं। किसी को भी इस बात का आभास नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। रात को खुशी-खुशी एक साथ बैठकर खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने बिस्तर पर सोने चले गए। किसी को क्या पता था कि अगली सुबह इन परिवारों के लिए दुखों का पहाड़ लेकर आएगी। मंगलवार की रात परिवारों के लिए कयामत की रात होगी। हर कोई एक-दूसरे को शांत कराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आंसुओं का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा था।
लल्ली पर थी परिवार की जिम्मेदारी
दर्दनाक हादसे में जान गवांने वाली मानपुर की महिला लल्ली देवी की माली हालत ठीक नहीं थी। पति लल्लू की मौत के बाद वही मेहनत मजदूरी कर परिवार के सदस्यों का पालन पोषण करती थी। वही परिवार का सहारा थीं। मृतका के तीन बेटे हरीश कुमार, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार मजदूरी करके अपनी जीविका चलाते हैं। कुल ढाई बीघा जमीन तीन भाइयों के पास है।
मासूम की मौत सदमे में माता-पिता
इसे विधि का विधान कहें या बदनसीबी। कुछ भी हो, लेकिन हादसे में जान गवांने वाली दो माह की महक की मौत से उसके मां-बाप पूरी तरह से टूट गए हैं। सुमन ने मायके में ही बेटी महक को जना था। करीब ढाई माह से सुमन बेटी के साथ मायके में मां के साथ रह रही थी। ननिहाल में ही दो माह पूर्व जन्म और यहीं पर मौत के बाद इस हादसे को यादकर बार-बार महक के मां-बाप दहाड़े मारकर रो पड़ रहे हैं।
मानपुर, सदरपुर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश से दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक आश्रितों को दैवी आपदा के तहत सहायता राशि का चेक दिया जाएगा। पीड़ितों की हर संभव मदद प्रशासन की ओर से की जा रही है।
- विशाल भारद्वाज, डीएम

Trending Videos