{"_id":"6a1dcdb3f42534952800543f","slug":"the-bdo-was-surrounded-with-bundles-of-notes-sitapur-news-c-102-1-slko1037-157132-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नोटों की गड्डियां लेकर बीडीओ का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नोटों की गड्डियां लेकर बीडीओ का किया घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंदलामऊ। ब्लॉक कार्यालय में सोमवार को प्रधानों जमकर हंगामा किया। उन्होंने हाथों में नोटों की गड्डियां लेकर बीडीओ का घेराव किया। आरोप लगाया कि डीएम के आदेश के बावजूद एडीओ पंचायत कभी समय से कार्यालय नहीं आते हैं। इसके अलावा प्रधानाें से अपमानजनक भाषा में बात करते हैं।
प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि विवेक सिंह ने बताया कि 30 मई को गोशाला हैंडओवर करने संबंधी शासकीय कार्य के लिए एडीओ पंचायत को फोन किया था। अपना परिचय देते हुए शिष्टाचारपूर्वक बात की। आरोप लगाया कि इस बातचीत के दौरान एडीओ पंचायत ने अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।
कहा कि एडीओ पंचायत की टिप्पणी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान के विरुद्ध व घोर अपमानजनक है। बताया कि एडीओ पंचायत नियमानुसार समय से ऑफिस नहीं आते हैं। इसके साक्ष्य भी हैं। प्रधानों ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत वसूली का दबाव भी बनाते हैं। इसलिए हाथ में नोट लेकर आए हैैं। बीडीओ गोंदलामऊ संदीप कुमार ने प्रधानों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos