{"_id":"6a206817a78d0a0ba80ba4cd","slug":"550-liters-of-stolen-diesel-seized-from-vehicle-one-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-147556-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वाहन से चोरी का 550 लीटर डीजल पकड़ा गया, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वाहन से चोरी का 550 लीटर डीजल पकड़ा गया, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
शक्तिनगर में चोरी के डीजल के साथ पकड़ा गया आरोपी।स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में डीजल चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है। सोनभद्र और शक्तिनगर में पुलिस ने दो घटनाओं में चोरी का 550 लीटर डीजल बरामद किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेंदू पुल के पास पुलिस को एक पिकअप वाहन पर लगभग 300 लीटर डीजल लदा मिला। पिकअप के पास तीन डीजल टैंकर भी खड़े थे। पूर्ति विभाग और पुलिस की जांच में टैंकरों में डीजल की मात्रा और सील सही पाई गई, लेकिन पिकअप पर पाए गए डीजल का स्रोत अभी स्पष्ट नहीं हो पाया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि टैंकरों से डीजल चोरी की जा रही है। पिकअप और टैंकरों को कब्जे में लिया गया। डीएसओ ध्रुव गुप्ता के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक प्रवीण सिंह ने टैंकरों की जांच की। जांच में टैंकर सुरक्षित पाए गए, लेकिन पिकअप पर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पूर्ति विभाग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, शक्तिनगर में सुरक्षा गार्ड के इशारे पर कोयला खदान से डीजल चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने 250 लीटर डीजल के साथ चोरी में प्रयुक्त बोलेरो जब्त किया और झारखंड के रामगढ़ जिले के सुभाष चौक निवासी देवराज चौधरी (26) को गिरफ्तार किया। मामले की जांच में पता चला कि खदान में तैनात सुरक्षा गार्ड लाहौरी यादव ने आरोपियों को मशीनों की लोकेशन और आवश्यक जानकारी दी थी। पुलिस ने उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Trending Videos