{"_id":"6a1dc3cfffb9af6c140c1067","slug":"the-faces-of-the-meritorious-students-shone-with-the-brilliance-of-the-medals-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-147401-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पदक की चमक से दमके मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पदक की चमक से दमके मेधावियों के चेहरे
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मेंधावीं छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित प्रतिभागियों के साथ जिले के प्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले की श्रेष्ठता सूची में स्थान बनाने वाले मेधावियों के लिए सोमवार को दिन यादगार बन गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दोनों कक्षाओं के टॉपरों को प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल, राज्य मंत्री संजीव गोंड सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें 21-21 हजार रुपये का डेमो चेक भी प्रदान किया गया। यह धनराशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
समारोह में लखनऊ में आयोजित प्रदेशस्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण भी हुआ। छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश को सुना। मुख्यमंत्री ने उन्हें सफलता के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का मूल मंत्र दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि सफलता का मार्ग चुनौतियों से भरा होता है, लेकिन निरंतर प्रयास करने वाले विद्यार्थी ही इतिहास रचते हैं। वहीं समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने मेधावियों को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनकी प्रतिभा का उपयोग समाज और देश के विकास में करने की अपील की। डीएम चर्चित गौड़ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां पूरे जनपद के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, एसपी अभिषेक वर्मा, सीडीओ जागृति अवस्थी, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डीसी अरविंद सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।
मेधावियों को अमर उजाला ने भी किया सम्मानित
समारोह के दौरान ही यूपी बोर्ड के जिला स्तर की श्रेष्ठता सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से भी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एक साथ दोहरा सम्मान पाकर छात्र-छात्रा गदगद दिखे। मेडल की चमक से उनके चेहरे दमक रहे थे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उनके अभिभावक और शिक्षक-प्रधानाचार्य भी फूल नहीं समाए।
विज्ञापन
इनका हुआ सम्मान
हाईस्कूल में सिंधु कुमारी, अनुप्रिया कुशवाहा, खुशी, अभिमन्यु मौर्य, प्रभाष देव पांडेय, सौरभ यादव, शिवानी मौर्य, अभिषेक मिश्र, महिमा, शीतल गुप्ता को सम्मानित किया गया। वहीं इंटर में आकृति सिंह, हरिओम तिवारी, कुशान कन्नौजिया, स्नेहा कुमारी, श्यामिली यादव, प्रिंस कुमार गुप्ता, सुरभि, आकांक्षा मौर्य, नीतू कुमारी, प्रतिभा सिंह, श्रुति मौर्या का सम्मान हुआ।

Trending Videos