सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   River Worship Performed at Sitakund Dham on Ganga Dussehra

Sultanpur News: गंगा दशहरा पर सीताकुंड धाम में हुआ नदी पूजन

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 26 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
River Worship Performed at Sitakund Dham on Ganga Dussehra
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार देर शाम अंचल समिति कुशभवनपुर की ओर से शहर के सीताकुंड धाम स्थित शनि मंदिर परिसर में नदी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद डॉ. संजय सिंह, मौनी महाराज, डॉ. राजेश गौतम और मुख्य वक्ता डॉ. जेपी सिंह ने दीप जलाकर किया। गोमती नदी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए रुद्र प्रताप सिंह मदन ने लोगों को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
Trending Videos

जिले के करीब 275 विद्यालयों के आचार्य व विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। मुख्य अतिथि डॉ. संजय सिंह ने कहा कि जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है। इसके बाद सभी लोगों ने आदि गंगा मां गोमती के तट पर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed